फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: व्रती महिलाएं आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी अर्घ्य

Wed, 06 Nov 2024 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- छठ घाटों पर शाम तक होती रही तैयारी
विज्ञापन

- एसडीएम ने शहर के पोखरों का निरीक्षण कर व्यवस्था ठीक करने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। छठ पर्व को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। घाट सज कर तैयार हो गए हैं। वेदी भी बन चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पोखरों और तालाबों को सजाया गया है। वहीं बाजारों में भी खरीदारी के लिए भीड़ लग रही। पूजा से जुड़े सामान की खरीदारी करतीं महिलाएं नजर आईं। बृहस्पतिवार की शाम को महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी।
खलीलाबाद के कोतवाली के उत्तर पोखरा, शुगर मिल, विधियानी पोखरा आदि पर तैयारी पूरी हो गई है। साथ ही गोला बाजार के हनुमानगढ़ी पोखरे की सफाई व साज-सज्जा का कार्य पूरा किया गया। इसी तरह से मेंहदावल में कुबेरनाथ मंदिर, बखिरा में भंगेश्वरनाथ, हरिहरपुर में कठिनईया के किनारे और धनघटा में घाघरा नदी के तटों पर लोगों ने अपने अपने पूजा स्थल निर्धारित कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

छठ पर्व को लेकर बाजार में महिलाओं की भीड़ लगी रही। डलिया, नारियल, सभी प्रकार के फल, बड़े नींबू, गन्ना, पत्ते सहित हल्दी, अदरक, सिंघाडा, कच्ची मूंगफली, गट्टा, बताशा, मिठाई आदि की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी रही। देर शाम तक महिलाओं ने सामानों की खरीदारी की।

जाम से जूझते रहे शहरवासी
छठ पर्व पर बाजारो में महिलाओं की भीड़ की वजह से शहर में कई बार जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। शहर के आजाद चौक और मुखलिसपुर तिराहे पर दिन में कई बार जाम लगा। जिसे यातायात पुलिस के कर्मी हटाने में जूझते रहे। छठ पर्व को लेकर सबसे ज्यादा दुकानें इन्हीं स्थानों पर सजाई गई थीं। जाम की वजह से लोगो को परेशानी उठानी पड़ी।

शहर के पोखरों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती
छठ पर्व को लेकर अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि जिस-जिस घाट पर छठ पूजा को लेकर तैयारी की गई है, वहां पर अधिकारियों की ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर लगाई गई है। कोतवाली स्थित पोखरा, विधियानी, शुगर मिल, हनुमान गढ़ी पोखरा समेत जिले के विभिन्न पोखरों और नदियों के घाटों पर अधिकारियों को मुस्तैद किया गया है। यह अधिकारी बृहस्पतिवार की शाम और शुक्रवार की सुबह के समय ड्यूटी पर तैनात रहेंगे और व्यवस्था देखेंगे।
विज्ञापन


आज छठ पूजा का सबसे महत्वपूर्ण दिन
ज्योतिषाचार्य सुजीत ने बताया कि सूर्य उपासना और छठी माता की पूजा का महान पर्व है। इस उपासना में भक्त सूर्य भगवान और छठ मैया की पूजा करके आशीर्वाद लेते हैं। इस उपासना में अस्ताचलगामी व उदित रूप में सूर्य की उपासना की जाती है। बृहस्पतिवार को व्रती सूर्यास्त के समय नदी या तालाब के किनारे जाकर सूर्य देव को अर्घ्य देंगी। यह छठ पूजा का सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है। वहीं शुक्रवार की भोर में उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। जिसके बाद महिलाएं व्रत तोड़ेंगी और प्रसाद का वितरण करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें