फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तालाब में उतराया मिला बालिका का शव

Wed, 06 Nov 2024 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दुधारा क्षेत्र के सालेहपुर गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। दुधारा क्षेत्र के सालेहपुर गांव स्थित तालाब में एक बालिका का शव मिला। इसकी सूचना पर आसपास भीड़ जमा हो गई। गांव के लोगाें ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह गांव स्थित तालाब में लोगों ने एक बालिका का शव देखा। इसके बाद शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। किसी ने इसकी सूचना दुधारा पुलिस को दी। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। एसओ जय प्रकाश दुबे भी मौके पर पहुंच गए। शव की पहचान फातिमा खातून (16) पुत्री अहमद हुसेन के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वालों ने बताया कि बालिका मनोरोगी थी। करीब दस वर्ष से उसका इलाज चल रहा था। परिजनों के अनुसार बालिका देर रात को अचानक घर से निकल कर कहीं चली गई और सुबह उसका शव तालाब में उतराया मिला। एसओ जय प्रकाश दुबे ने बताया कि बालिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें