सांथा में किसान मेले का उद्घाटन करते हुए अतिथि-स्रोत आयोजक
सांथा/मेंहदावल। सांथा ब्लाॅक मुख्यालय पर बुधवार को कृषि विभाग की ओर से किसान मेले का आयोजन किया गया। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खेती के गुरु बताए गए।
किसान मेले का उद्घाटन रामसुभग दूबे ने किया। कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकारों की तरफ से किसानों के लिए कई सुविधाएं दी जा रही हैं। किसानों को खेती की नई तकनीक एवं कम लागत में ज्यादा पैदावार का तरीका बताया। कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का निरंतर प्रयास कर रही है। किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना, हर किसान को समय पर उचित दर पर खाद, सोलर पंप, कृषि यंत्रों पर विशेष छूट, फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारी जा रही है। गोष्ठी का उद्देश्य किसानों को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं के बारे में जागरूक करना है।
सहायक विकास अधिकारी पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि फसल बीमा के तहत किसी कारण से खेत में फसल नहीं पैदा हुई हो तो किसान मुआवजा पाने के हकदार होंगे। किसानों को कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी दी। किसानों को बताया गया कि केले की खेती करके अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर एडीओ एजी अखिलेश चन्द्र शर्मा, रणजीत यादव, क्षितिज चौधरी, जयप्रकाश नारायण, आशीष कुमार यादव, अंकित राव, ज्ञान प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।