फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गन्ना क्रय केंद्र पर तौल में देरी से किसान परेशान, लौट रहे मायूस

विज्ञापन
गन्ना तौल केंद्र कुशहवा पर खड़ीं गन्ना लदी ट्राॅलियां।
विज्ञापन
धनघटा। मुंडेरवा चीनी मिल द्वारा संचालित गन्ना तौल केंद्र हरपुर व कुशवाहा बाजार में किसानों का बुरा हाल है। ट्रैक्टर ट्राली से केंद्र पर पहुंचे गन्ना किसानों का तीन-चार दिन से तौल न होने से गन्ना सूख रहा है। किसानों का मानसिक तनाव बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन

नाथनगर में मुंडेरवा जनपद बस्ती द्वारा संचालित गन्ना क्रय केंद्र पर कुशहवा बाजार व हरपुर, रामूपुर, बंधूपुर, बेलराई, रतनपुर, मानपुर, झिंगुरापार, किशुनपुर, सुखीपुर, धाय पोखर, महुली, सिकटहा, महदेवा, तरयापार के गन्ना किसान पिछले तीन-चार दिनों से गन्ना तौल केंद्र पर ट्रैक्टर ट्राली पर गन्ना लेकर खड़े हैं। तौल न होने से उनका गन्ना सूख रहा है।
क्रय केंद्र पर गन्ना मिल का कोई कर्मचारी भी नहीं है। न ही गन्ना उठान के लिए वाहन उपलब्ध कराया जा रहा है। किसान मायूस होकर केंद्र पर गन्ना छोड़कर घर वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्र कुशहवा बाजार पर गन्ना लेकर आए झिंगुरापार के किसान अर्जुन यादव, राम सिंह, सुक्खीपुर गांव निवासी राजदेव, धायपोखर गांव निवासी अरविंद, सिंघापुर गांव निवासी बंशीधर हरपुर गन्ना तौल केंद्र पर आए बेलराई गांव निवासी राम सृजन चौधरी, गिरीश चंद्र, हरपुर निवासी राजमन यादव, चिंता हरण चौधरी व अन्य ने बताया कि उनको मिल द्वारा पर्ची बांटी गई थी इसके हिसाब से वह गन्ना लेकर आए थे।
गन्ना ले जाने वाले वाहनों के समय से न आने से उनका गन्ना तौला नहीं गया। किसानों ने बताया कि पिछले दो दिनों से मिल बंद पड़ी है। जिस से तौल में और बाधा उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें