फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गेहूं फसल का नुकसान कर नाला बनाने के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत के सेवाइचपार वार्ड में किसानों की गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा कर नाला बनाए जाने पर मंगलवार को किसान विरोध पर उतर आए। किसानों ने सेवाइचपार में प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि ठेकेदार दबाव डालकर खेत में लगी गेहूं की फसल को खोदकर नाला बना रहा है। किसानों ने प्रकरण की शिकायत तहसील समाधान दिवस में भी की है।
विज्ञापन


नगर पंचायत धर्मसिंहवा के सेवाइचपार से धर्मसिंहवा से जोड़ने वाली सड़क पर नाला बनाया जाना प्रस्तावित है। एक सप्ताह पूर्व ठेकेदार द्वारा कुछ व्यक्तियों के खेतों में हरी फसल को कटवा कर नाला खोदाई का कार्य शुरू कर दिया गया। आगे लगी फसल के किसान ठेकेदार से गेहूं पक जाने तक निर्माण कार्य रोके जाने की मांग कर रहे थे, लेकिन ठेकेदार ने समय का हवाला देते हुए कार्य करने का दबाव बनाया। इस पर किसान लाम बंद होकर मंगलवार को खेत के पास प्रदर्शन करने लगे। राम शंकर और इंद्र बहादुर ने तहसील समाधान दिवस में भी समस्या को लेकर फरियाद की है।
विज्ञापन

इधर मामले को बढ़ता देख अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा ने ठेकेदार को गेहूं कट जाने के बाद कार्य करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें