फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रबी की बोआई का समय, डीएपी न मिलने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोसयाबाजार। इस समय रबी की बोआई (गेहूं, चना, मसूर आदि) के सीजन के दौरान साधन सहकारी समितियों पर डीएपी खाद की परेशानी देखी जा रही है, जिससे समितियों पर वितरण व्यवस्था ठप है। इतना ही नहीं सरकारी समितियों पर खाद न मिलने के कारण किसानों को निजी दुकानदारों से महंगे दाम पर डीएपी खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे किसान आक्रोशित हैं।
विज्ञापन

पौली ब्लॉक में सात सहकारी समिति हैं, जिसमें शिवबखरी, रोसया बाजार, परसहर, शिवापार, शनिचरा, छपरामगर्वी हैं। इन पर एनपीके और एनपीएस खाद ही उपलब्ध है। डीएपी न होने के किसान परेशान हैं और प्रशासन से उसे उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति शिवबखरी के सचिव जुगल किशोर सिंह ने बताया कि खाद की कुछ परेशानी इस समय है। जिले पर रैक लगने वाला है। आते ही खाद मिलेगी। 畮
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें