फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मुआवजे के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बाढ़ से नष्ट हुई फसल के मुआवजे की मांग को लेकर नारायनपुर में प्रदर्शन करते नारायनपुर और तेज पुर ग? - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
मुआवजे के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

घाघरा नदी की बाढ़ से बर्बाद हो गई थी फसल
धनघटा/पौली(संतकबीरनगर)। घाघरा नदी की बाढ़ से नष्ट हुई फसल के मुआवजे मांग को लेकर मंगलवार को नारायनपुर और तेजपुर गांव के किसानों ने नारायणपुर गांव में प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिलाने का आश्वासन मुख्यमंत्री ने दिया था।
किसान अशोक, राम दुलारे, रामफूल, उमानाथ, गोरखनाथ, संतबली आदि का कहना था कि घाघरा नदी की बाढ़ ने जब तबाही मचाई थी, तब नारायनपुर समेत कई गांवों के लोग अपने घरों को छोड़कर बंधे समेत अन्य जगहों पर शरण लिए हुए थे। उसी समय प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छपरा मगरबी गांव में आकर बाढ़ पीड़ितों के दर्द पर मरहम लगाने का काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने तत्काल अनाज समेत अन्य जरूरतों के सामान को वितरित करने को कहा था। बाढ़ के कारण नष्ट हो चुकी फसल का मुआवजा भी देने की बात कही थी। किसानों का कहना है कि कई गांव के किसानों के बैंक खाते में फसल की मुआवजा राशि आ गई, लेकिन नारायणपुर और तेजपुर के किसान मुआवजा से वंचित हैं। नारायणपुर में प्रदर्शन करने के बाद किसान तहसील पर पहुंचे और तहसीलदार को मांग पत्र देकर मुआवजा राशि देने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें