फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
परिजनों से जानकारी लेते पुलिस अधिकारी। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

मेंहदावल क्षेत्र के अछिया के पास हुआ हादसा
संतकबीरनगर/मेंहदावल। मेंहदावल क्षेत्र के अछिया के पास मंगलवार देर शाम माह वाहक की चपेट में आने से बाइक सवार मैकेनिक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह हेलमेट नहीं पहने था।
एसओ रवींद्र सिंह ने बताया कि सीयर निवासी 24 वर्षीय शंकर पुत्र राधेश्याम नंदौर में एक दुकान पर बिजली मैकेनिक था। वह मंगलवार देर शाम बाइक से नंदौर से घर जा रहा था। बीएमसीटी मार्ग पर अछिया के पास पहुंचा था। उसी दौरान माल वाहक की चपेट में आ कर घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर थाने के पुलिस कर्मी बृजेश सिंह और शत्रुघ्न सिंह मौके पर पहुंच गए और घायल को एंबुलेंस से सीएचसी मेंहदावल भिजवाया। थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। सूचना पर पीड़ित परिजन भी पहुंच गए। पीड़ित परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था। पीड़ित परिजनों की ओर से तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें