फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मत्स्य पालकों को भी मिलेगा किसान क्रेडिट कार्ड

विज्ञापन
अब मत्स्य पालकों को भी मिलेगा किसान क्रेडिट कार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सरकार ने मत्स्य पालकों को भी अन्य कृषकों की तरह अपने कार्य को बेहतर बनाने के लिए कम ब्याज दर पर ऋण की व्यवस्था कराई है। मत्स्य पालन करने वाले किसानों को भी किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। 24 फरवरी को गोरखपुर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में इसकी भी शुरुआत होगी। प्रथम चरण में जिले के 60 मत्स्य पालकों को केसीसी के लिए पत्रावली स्वीकृत कर दी गई है।
विज्ञापन

सरकार किसानों को खेती के ऋण के लिए केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) देती है। इस पर किसानों को सस्ते दर पर कर्ज मिलता है। कर्जमाफी और अनुदान की योजनाओं के लिए भी केसीसी को आधार माना जाता है। अब सरकार ने मछली पालन करने वालों को भी केसीसी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रति हेक्टेयर तालाब पर किसान को दो लाख रुपये तक की ऋण सीमा स्वीकृत होगी। इस ऋण पर मत्स्य पालक को वैसे तो नौ प्रतिशत ब्याज देना होगा, लेकिन अगर ऋण की किस्त जमा करने की स्थिति ठीक है तो उसे अंत में तीन प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अलावा दो प्रतिशत सब्सिडी भी दी जाएगी। इस तरह उसे नौ की बजाय केवल चार प्रतिशत ब्याज ही देना होगा। इस नए कार्यक्रम की शुरुआत रविवार को गोरखपुर में प्रधानमंत्री के हाथों होने जा रहे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के साथ ही होगी। इसके लिए जिले के 60 मत्स्य पालक किसानों का चयन करते हुए उनकी पत्रावली भी स्वीकृत करा दी गई है।अगर कोई मत्स्य पालक व्यक्ति सामान्य कृषक है और उसके पास पहले से ही केसीसी है तो भी वह इस नई योजना में शामिल किया जाएगा। परंतु उसके लिए नया केसीसी स्वीकृत करने की बजाय पुराने केसीसी पर ही ऋण सीमा बढ़ा दी जाएगी। ऐसे मत्स्य पालक किसान को प्रति हेक्टेयर तीन लाख रुपये की ऋण सीमा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें