फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नकली डीएपी दिए जाने का आरोप लगा किसानों ने किया हंगामा

Tue, 07 Nov 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति जामडीह सरैनी में डीएपी की जांच करते जिलाकृ​षि अ​धिकारी पीसी विश्वकर्मा।
विज्ञापन
नकली डीएपी दिए जाने का आरोप लगा किसानों ने किया हंगामा
विज्ञापन

संतकबीरनगर। साधन सहकारी समिति जामडीह सरैनी पर नकली डीएपी दिए जाने को लेकर सोमवार को किसानाें ने हंगामा किया। इसकी जानकारी मिलने पर जिला कृषि अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया। साथ ही समिति को सील कर दिया है। इस दौरान मौके से सचिव फरार हो गए।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति जामडीह सरैनी से कुछ किसान डीएपी खाद ले गए थे। किसानों का आरोप है कि डीएपी खाद नकली है। इसके बाद किसानों ने समिति पर हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा समिति पर पहुंच गए। साथ ही खाद का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया है। जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि किसान राम सिंह, दीनदयाल, राम सुरेश, राम दुलारे, सुरेश आदि ने शिकायत किया है कि समिति से मिली डीएपी नकली है। किसान समिति पर खाद लेकर आए थे और हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर मौके पर जाकर किसानों को शांत कराते हुए खाद की नमूना लिया गया है, जिसे जांच के लिए भेजा जा रहा है। एआर कार्पोरेटिव हरि प्रसाद को सचिव के खिलाफ जांच करके दो दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें