फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सपा जिलाध्यक्ष समेत दो पर एससी-एसटी का केस दर्ज

Tue, 07 Nov 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सोशल मीडिया पर खबर चलाने से नाराज सपा जिलाध्यक्ष ने आरोपी पर आईटी एक्ट का केस दर्ज कराया है। आरोपी ने भी सपा जिलाध्यक्ष समेत दो पर जानमाल की धमकी और एससीएसटी का केस दर्ज कराया है। सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने बताया कि मगहर निवासी पुष्पेंद्र नंदन रावत ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ भ्रामक खबर चलाई है। उससे उनकी छवि धूमिल हुई है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने पुष्पेंद्र नंदन रावत पर आईटीएक्ट और मानहानि का केस दर्ज किया है। उधर, पुष्पेंद्र ने तहरीर देकर सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम और सपा नेता सुनील सिंह पर धमकी देने का आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम और सपा नेता सुनील सिंह पर एससीएसटी एक्ट और जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें