फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किसान घायल, हालत नाजुक

Tue, 27 May 2025 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के नटवा गांव के मोड़ के निकट मंगलवार देर शाम बाइक की ठोकर से साइकिल सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

उसकी हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। क्षेत्र के नटवा निवासी 43 वर्षीय अनातुल्लाह उर्फ जुगानी पुत्र हनीफ मंगलवार शाम में नाथनगर से धान का बीज लेकर घर साईकिल से लौट रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही महुली-नाथनगर मार्ग पर नटवा गांव मोड़ के निकट पहुंचे, इसी दौरान अनियन्त्रित बाइक ने साईकिल को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में अनातुल्लाह गंभीर रूप से घायल हो गये। उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। वहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सक जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें