फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिला उत्थान व लोकहित के लिए समर्पित था अहिल्याबाई का जीवन

Mon, 26 May 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। पौली के द्वाबा शिक्षा सदन दुबौली शनिचरा बाजार में अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान पंचायत जनप्रतिनिधियों के अलावा भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। समारोह में अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन महिला उत्थान व लोक हित के लिए समर्पित था। समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि गोरखपुर महानगर के पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजेश गुप्ता को विधायक गणेश चौहान ने स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट किया। विशिष्ट अतिथि विधायक गणेश चन्द चौहान ने कहा कि अहिल्याबाई ने केदारनाथ से रामेश्वरम और द्वारका से गया तक सांस्कृतिक विरासतों का पुनरोद्धार किया है। ब्लाॅक प्रमुख पौली राम मिलन यादव, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष बब्बन शर्मा, हेमंत चतुर्वेदी, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अनुपम पांडेय, कपिलदेव कन्नौजिया ने भी होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर अरबिद सिंह,राजीव गुप्ता, बुद्धिसागर पांडेय, उमेश सिंह, भरत भुआल चौधरी, शुभम पांडेय, अनिल जायसवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें