संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को धरती माता बचाओ अभियान के तहत जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें जिला कृषि अधिकारी डाॅ. सर्वेश कुमार यादव पे बताया कि शासन द्वारा जारी शासनादेश के तहत एक मई से उर्वरकों के वितरण में फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य की गई है।
वर्तमान में जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में है। बैठक में जिलाधिकारी आलोक कुमार ने निर्देशित किया कि जोत-रकबा के आधार पर ही किसानों को उर्वरक वितरण किया जाए। यूरिया, डीएपी एवं एनपीके के वितरण पर नजर रखी जाए। अनियमितता मिलने पर तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए संबंधित विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
अधिक उर्वरक खरीद करने वाले वालों पर भी नजर रखी जाए। कृषि गोष्ठी एवं मेलों के आयोजन के माध्यम से भी किसानों को संतुलित उर्वरकों को प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित एवं जागरूक किया जाए।
बैठक में उप कृषि निदेशक डाॅ. आरके सिंह, मनोज कुमार प्रभारी सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, जिला प्रबंधक अखिलेश कुमार उपस्थित रहे।