फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाइक की ठोकर से किसान की मौत

Mon, 28 Oct 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- महुली क्षेत्र के घोरही गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन


धनघटा। महुली क्षेत्र के घोरही गांव के पास बाइक की ठोकर से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार खेत में सरसों की बुवाई कर घर लौटते समय दुर्घटना हो गई। इस मामले में मृतक के भाई ने बाइक चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। दुर्घटना के बाद भाग रहे बाइक चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि बाइक चालक लालगंज क्षेत्र जनपद बस्ती का रहने वाला है।
विज्ञापन

सोमवार को घोरही गांव के ब्रह्मदेव पांडेय पुत्र स्वर्गीय राम सुंदर पांडेय खेत में सरसों की बुआई करने गए थे। शाम को पैदल ही वह घर लौट रहे थे। धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक चालक ने ब्रह्मदेव को जोरदार ठोकर मार दिया। ब्रह्मदेव गिर पड़े। ब्रह्मदेव को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने ब्रह्मदेव के मौत जाने की पुष्टि कर दी। इस मामले में मृतक के भाई इन्द्रदेव ने थाने में बस्ती जिले के लालगंज क्षेत्र के बजहा गांव के युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें