संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम के परिसर को ऊचा किया जा रहा है। इसके लिए मिट्टी डालने का काम शुरू हो चुका है। अब बारिश के दिनों में परिसर में पानी नहीं लगेगा। इसके अलावा हैंडबाल कोट, बास्केट बाल कोट आदि का नए सिरे से निर्माण किया जाएगा। खिलाड़ियो के लिए अलग-अलग रूम में लॉकर होगा। जहां वह अपना सामान रख सकेंगे।
काशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम की स्थापना वर्ष 2010 में हुई थी। तबसे उसकी मरम्मत का कार्य नहीं हुआ था। इधर आस पास आबादी बढ़ने के साथ ही सड़ृके उची हो गई। जिसके बाद परिसर नीचे हो गया। बारिश के समय में परिसर में पानी लगने लगा। इस पर शासन स्तर से पांच करोड़ जारी किया गया। इस रकम से परिसर में मिट्टी डालकर उसे समतल किया जा रहा है। इसके साथ ही चारों तरफ नाली का निर्माण होगा। परिसर में हैंडबाल और बास्केट बाल का कोर्ट तैयार किया जाएगा। परिसर में दौड़ के लिए ट्रैक तैयार होगा ताकि खिलाड़ियों को दौड़ने में आसानी हो सके। महिला और पुरुष खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग शौचायल का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही कमरे बन रहे है। जिसमे खिलाड़ियों के लिए लॉकर की सुविधा होगी और वह अपना सामान रख सकेंगे। इसके अलावा स्टेडियम की साज सज्जा भी होना है। यह कार्य फरवरी माह तक पूरा होने की उम्मीद है। उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि स्टेडियम के परिसर को ऊंचा किया जा रहा है। साथ ही साज सज्जा का कार्य होगा। परिसर में दौड़ के लिए बेहतर ट्रैक का निर्माण होना है।