हैसर क्षेत्र में पलटा ट्रैक्टर
- फोटो : KHALILABAD
ट्रैक्टर पलटने से दबकर किसान की मौत
- पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा/ लोहरैया। क्षेत्र के मनिकापार के पास बुधवार को ट्रैक्टर पलट जाने से उसके नीचे दब कर एक किसान की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे किसान को बाहर निकला। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पीड़ित परिवार का रो- रोकर बुरा हाल है।
मनिकापार गांव निवासी 56 वर्षीय शंभू शरण बुधवार को दोपहर में ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई करने गए थे। जुताई के दौरानअनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। जिसके नीचे वह दब गए। घटना के बाद आसपास के लोग दौड़ पडे़। लोगों ने ट्रैक्टर के नीचे से दबे किसानों को बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे में किसान की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दब जाने से किसान की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।