मगहर। नगर पंचायत के सभागार में चेयरमैन अनवरी बेगम की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक समारोह में नगर पंचायत मगहर के अधिशासी अधिकारी रहे वैभव सिंह को विदाई दी गई।
इस दौरान उन्हें स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी ने उनके कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी, ईओ खलीलाबाद अवधेश भारती, सभासद अवधेश सिंह, अमीरुद्दीन कादिरी, अतुल श्रीवास्तव, कृष्णचंद सैनी आदि मौजूद रहे।