फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड के सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई

Sun, 01 Jul 2018 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
धर्मसिंहवा थाने के पुलिस कर्मियों ने सेवानिवृत्त हुए होमगार्ड बंशीधर की विदाई की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। थाने के पुलिस कर्मियों ने रविवार को सेवानिवृत्त हो रहे होमगार्ड बंशीधर को अंगवस्त्र तथा गीता पुस्तक देकर विदाई दी। विदाई के इस पल में होमगार्ड बंशीधर काफी भावुक दिखे और पुलिस कर्मियों की ओर से दिए गए इस सम्मान पर धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन


 बखिरा क्षेत्र के अमरगढ़ निवासी बंशीधर रविवार को स्वयं सेवी होमगार्ड के पद से सेवानिवृत्त हुए। यह जानकारी जब थाने के एसआई शशि भूषण पांडेय को जब हुई तो उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को एकत्रित कर विदाई समारोह का आयोजन कर दिया।

उन्होंने कहा कि सभी मानव हैं पद किसी का कोई भी हो सेवानिवृत्ति के अवसर पर उसे सम्मान पूर्वक विदाई देनी चाहिए। इंसपेक्टर रणविजय सिंह ने अंगवस्त्र देकर उनकी भावभीनी विदाई दी।
विज्ञापन


इस अवसर पर अमला यादव, राम भगत, परमेश्वर यादव, सदरूल अंसारी, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र पांडेय, गंगाधर राय, हरिराम राय, राजकमल, अमरेंद्र सिंह बघेल, विश्राम साहनी, बाल कृष्णा पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें