फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बदलेगी तीन धार्मिक स्थलों की सूरत

Sat, 07 Dec 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शासन ने धार्मिक स्थलों के विकास की सुधि ली है। इसके तहत जिले के तीन मंदिरों की सूरत बदलने जा रही है। शासन ने इसके लिए कुल छह करोड़ रुपये जारी किए हैं। इससे मंदिर परिसर के सुंदरीकरण के कार्य होंगे। इसमें संपर्क मार्ग, विश्रामालय, प्रकाश व्यवस्था, सीसी रोड, इंटरलाॅकिंग, शेड आदि के कार्य शामिल हैं। प्रशासन की मंशा मंदिरों को धार्मिक के साथ ही पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की है।
विज्ञापन


जिले के धार्मिक स्थलों के सुंदरीकरण के लिए प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। इसमें नगर पंचायत मेंहदावल के पंचमुखी नाथ मंदिर, बाघनगर उर्फ बखिरा के भंगेश्वरनाथ मंदिर और नगर पंचायत हरिहरपुर के हनुमान-काली मंदिर शामिल हैं। इन मंदिरों में पंचमुखी नाथ मंदिर के लिए 199.98 लाख, भंगेश्वरनाथ मंदिर के लिए 156.94 लाख जबकि हनुमान-काली मंदिर के लिए 199.93 लाख रुपये जारी हुए हैं।

इन मंदिरों में आने-जाने के लिए संपर्क मार्ग, श्रद्धालुओं के लिए विश्रामालय, पेयजल की व्यवस्था, पथ प्रकाश, सीसी रोड, इंटरलाॅकिंग, मंदिर परिसर स्थित पोखरों का सुंदरीकरण, बैठने के लिए बेंच और छाजन आदि के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें