संतकबीरनगर। जिला प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह एवं प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नासिर अहमद के मध्य राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च की बाबत बैठक हुई।
इसमें प्रधान न्यायाधीश ने लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा वादों के निस्तारण की कार्ययोजना पर चर्चा की। प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सभी न्यायालयों से नोटिसों की तामील कराई जा रही है, एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की आवश्यक तैयारियां जोरों पर हैं। संवाद