फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक विवादों का कराए लोक अदालत में निस्तारण : प्रधान न्यायाधीश

Wed, 05 Jun 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इसको लेकर प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह एवं प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय संजय वीर सिंह के बीच बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वाद निस्तारित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


प्रधान न्यायाधीश संजय वीर सिंह ने आगामी लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा वादों के निस्तारण की कार्ययोजना पर चर्चा की। प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी न्यायालयों से नोटिसों की तामीला कराई जा रही है एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की सभी आवश्यक तैयारियां जोरों पर है। प्रधान न्यायाधीश ने आम जनमानस से अपील की है कि ऐसे पारिवारिक मामले जो किसी न्यायालय में लंबित नही हैं वो प्री-लिटिगेशन स्तर पर पक्षकार द्वारा प्रार्थना पत्र देकर सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारित कराया जा सकता है। आदेश सिविल न्यायालय के डिक्री के समान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें