महुली। थाना क्षेत्र के बेलराई गांव में न्यायालय द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में थाना महुली पुलिस ने आरोपी के घर मंगलवार को डुग्गी मुनादी कराई। न्यायालय में हाजिर न होने पर कुर्की की कार्रवाई होगी।
एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी आकाश निवासी ग्राम बेलराई के खिलाफ न्यायालय में हाजिर न होने के वजह से उसके घर एवं गांव में पहुंचकर सार्वजनिक रूप से मुनादी कराई गई। इस दौरान ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि उक्त आरोपी को न्यायालय के समक्ष निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना अनिवार्य है। यदि वह निर्धारित समयावधि के भीतर न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई (कुर्की) की जाएगी। संवाद