फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंसर ब्लॉक के कई मतदान केंद्रों पर सुविधाओं का अभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
हैंसर ब्लॉक के कई मतदान केंद्रों पर सुविधाओं का अभाव
विज्ञापन

- हैंसर में 276 बूथ पर एक लाख से अधिक मतदाता डालेंगे वोट
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार के 86 ग्राम पंचायतों में 276 बूथ व 100 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिस पर एक लाख छह सौ तीन मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कई मतदान केंद्रों पर संसाधन की कमी है, जिसे पंचायत विभाग दूर करने की कोशिश कर रहा है।
मंगलवार को ग्राम पंचायत, जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत की आरक्षण सूची जारी होते ही गांवों में सरगर्मी तेज हो गई है। संभावित दावेदार बुधवार की सुबह से मतदाताओं को लुभाने में जुट गए। जो ग्राम पंचायतें आरक्षित हो गई है उस ग्राम पंचायत के कद्दावर नेता दूसरे को चुनाव लड़ाने की जुगत में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मतदान केंद्र गोपीपुर, गायघाट, रामपुर, सेमरडाड़ी में शौचायल केे साथ साथ अन्य व्यवस्था न होने के कारण पंचायत विभाग अब वहां पर शौचालय निर्माण की कोशिश कर रहा है। एडीओ पंचायत शिवकुमार तिवारी ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर संसाधन मौजूद हैं। जहां नहीं है वहां पर व्यवस्था की जा रही है। मतदान के दिन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को कोई असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें