फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपर्क मार्ग का राज्यमंत्री ने किया शिलान्यास

विज्ञापन
राम जानकी मार्ग से दुबौलिया गोसैसीपुर संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य शुभारंभ होने के अवसर पर सड़? - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
संपर्क मार्ग का राज्यमंत्री ने किया शिलान्यास
विज्ञापन

- 41 लाख की लागत से बनेगा दुबौलिया-गोसैसीपुर संपर्क मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। राम जानकी मार्ग से कटकर दुबौलिया-गोसैसीपुर तक जाने वाली सड़क का निर्माण किया जाएगा। सोमवार को प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री श्रीराम चौहान ने सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। करीब 41 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क दो माह के भीतर पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

दुबौलिया से गोसैसीपुर तक जाने वाली पांच सौ मीटर सड़क निर्माण की मांग गांव के लोग काफी दिनों से कर रहे थे। गांव वालों का कहना है कि इस मार्ग पर बरसात के समय में चलना मुश्किल हो जाता था। सड़क के बन जाने से दुबौलिया, गोसैसीपुर, गौरापार, बुजूर्गचार आदि गांव के लोगों के आने-जाने की राह आसान हो जाएगी। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी जिला पंचायत को दी गई है। जिला पंचायत के सहायक अभियंता सत्यप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि 500 मीटर लंबी सड़क के निर्माण पर 41 लाख 12 हजार रुपये व्यय होगा। इसका निर्माण कार्य दो माह के भीतर पूरा कर दिया जाएगा। इस मौके पर भाजपा नेता राकेश उर्फ चिक्कन सिंह, हैंसर ब्लॉक प्रमुुख प्रिंस अगम सिंह, पौली ब्लॉक केे प्रमुख प्रतिनिधि राममिलन यादव, उमेश सिंह, संजय सिंह राठौर, कपिल देव कन्नौजिया, पीएन सिंह, धनपत ओझा, लाल साहब सिंह, बब्बन शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें