फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिला अस्पताल परिसर में गंदगी पर जताई नाराजगी

Fri, 06 Feb 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सीएचसी खलीलाबाद का निरीक्षण करते एडी हेल्थ-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एडी हेल्थ बस्ती मंडल अश्विनी कुमार ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल और सीएचसी खलीलाबाद का निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थिति पंजिका देखी। जिला अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल परिसर की बेहतर साफ सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडी हेल्थ सबसे पहले सीएचसी खलीलाबाद पहुंचे। वहां पर ओपीडी, जनरल वार्ड, ओटी कक्ष, दवा कक्ष आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में चार मरीज भर्ती थे। जिनसे बातचीत की। मरीजों ने बताया कि दवा मिलती है। उन्होंने परिसर का निरीक्षण करते हुए महिला अस्पताल को देखा। वहां पर प्रसूताओं से बातचीत की। इसके बाद वह जिला अस्पताल पहुंचे। वहां पर उन्होंने इमरजेंसी, जनरल वार्ड, आपरेशन कक्ष, दवा कक्ष, ओपीडी, लैब आदि का निरीक्षण किया। परिसर में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई और कहा कि परिसर की बेहतर तरीके से सफाई कराया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि मरीजों को हर प्रकार की सुविधा मुहैया कराएं। बेवजह मरीजों को रेफर न किया जाए। उन्होंने सीएमएस से अस्पताल में हुए कार्य की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें