फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मंझरिया गंगा में फ्रिज में विस्फोट घरेलू सामान जले

Sat, 02 Aug 2025 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मंझरिया गंगा गांव में एक फ्रिज में विस्फोट हो गया। जिसके बाद घर में आग लग गई, इससे कीमती सामान जल गए। पीड़ित परिजन की सूचना पर फ्रिज मुहैया कराने वाली कंपनी के कर्मचारी पहुंचकर क्लेम की कार्रवाई में जुट गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंझरिया गंगा गांव निवासी सियाराम शर्मा के घर स्थित फ्रिज में शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे के आसपास विस्फोट हुआ। घटना के बाद घर में आग लग गई। आग लगने के बाद शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू में किया। तब तक घर में रखा कपड़ा, बिस्तर, बेड़, अलमारी, जेवर आदि अन्य गृहस्थी का सामान जल गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें