फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आॉनलाइन आवेदन के बाद बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए एक सप्ताह का इंतजार

Sat, 02 Aug 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय पर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन के बाद बायोमेट्रिक कराने के लिए एक सप्ताह का इंतजार करना पड़ रहा है। एक सप्ताह की वेटिंग चल रही है। स्थानीय लोगों को छोड़ दिया जाए तो इससे बाहर जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ऑनलाइन व्यवस्था किसी के लिए काफी आसान और किसी के लिए काफी भारी पड़ रहा है। विभाग पेपरलेस व कैशलेस की तरफ काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं जन सामान्य को भी इससे काफी सहूलियत हो गई है। वही कामकाजी व्यक्तियों को ऑनलाइन आवेदन के बाद एक सप्ताह तक बायोमैट्रिक के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
विभागीय जानकारों की मानें तो ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन के बाद आवेदक को स्वत: बायोमैट्रिक की तिथि मिल जाता है।
उस तिथि पर आवेदक यदि समय से कार्यालय पहुंच जाएं तो उसका बायोमैट्रिक हो जाता है। जिसके बाद आवेदक के पते पर निर्धारित समय में डाक के माध्यम से डीएल पहुंच जाता है। कभी कभार सरवर की समस्या होने पर भी आवेदक को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें