मुख्य सचिव ने वीडियों कांफ्रेसिंग से की राजस्व के वादों की समीक्षा
संतकबीरनगर। मुख्य सचिव के जरिए राजस्व के वादों की समीक्षा बृहस्पतिवार को वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से की गई। इस दौरान जनपद में राजस्व के वादों का कम निस्तारण होने के कारण नाराजगी जताई गई। मुख्य सचिव ने संबंधित पर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसे बाद डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने तहसीलदार खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा से स्पष्टीकरण तलब किया है।
डीएम ने बताया कि मुख्य सचिव ने राजस्व वादों की समीक्षा की, जिसमें जिले की प्रगति काफी खराब रही है। राजस्व के वादों में तहसीलदार स्तर से लापरवाही बरती गई है। जिस पर मुख्य सचिव ने नाराजगी जाहिर की है। तीनों तहसीलों के तहसीदारों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।