संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीपीआरओ कार्यालय से संबद्ध नाथनगर और बेलहरकला के निलंबित एडीओ पंचायत को डीपीआरओ कार्यालय से संबद्ध किया गया है। लेकिन निलंबन के बाद से ही वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। जिस पर एडीपीआरओ राजेश सिंह ने नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है।
ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में गबन के आरोप में नाथनगर के एडीओ पंचायत आनंद मोहन और बेलहर कला के एडीओ पंचायत सभाजीत यादव को निलंबित कर डीपीआरओ कार्यालय से संबद्ध किया गया है। लेकिन निलंबित होने के बाद से ही एडीओ पंचायत डीपीआरओ कार्यालय ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। जिसे संज्ञान में लेते हुए एडीपीआरओ राजेश सिंह ने नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है।
एडीपीआरओ राजेश सिंह ने बताया कि विकास खंड नाथनगर और बेलहरकला के निलंबित एडीओ पंचायत को डीपीआरओ कार्यालय से संबद्ध किया गया है, लेकिन दोनों एडीओ पंचायत निलंबित होने के बाद से डीपीआरओ कार्यालय नहीं आए। जिसके कारण उन्हें नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।