फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पोखरे में डूबे बालक का शव मिला

Tue, 09 Jul 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- रविवार को देर शाम नहाते के दौरान डूबा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। क्षेत्र के उमरी कला गांव में रविवार की शाम 10 वर्षीय बालक पोखरे में डूब गया था। लोग बालक की तलाश कर रहे थे, लेकिन नहीं मिला। सोमवार की भोर में बालक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उमरी कला गांव निवासी मंगरु चौहान ने बताया कि उनका बेटा सचिन (10) रविवार को शाम चार बजे गांव के लड़कों के साथ पोखरे में नहा रहा था। नहाते समय वह पोखरे में डूब गया। सोमवार की सुबह पांच बजे पोखरे के किनारे बेटे का शव उतराता मिला। गांव के लोगों की मदद से शव को बाहर निकालकर घर ले आए। पुलिस ने पिता की सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें