सेमरियवा। विकास खंड सेमरियावां में मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए सफाई कर्मियों में वितरित की जा रही एंटी लार्वा बैक्टीसाइड एक्सपायर्ड है। ऐसे में मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए यह कारगर नहीं होगी।
स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत दो अक्तूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत कचरा मुक्त भारत की थीम है। इस अभियान के अंतर्गत युवाओं को साफ- सफाई के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराने व सफाई के लिए लोगों को प्रेरित किया जाने का निर्देश दिया गया। स्वच्छता पखवारे के ठीक बाद संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान की शुरुआत हो रही है। इसके लिए स्वच्छता पखवाड़ा संचारी रोग के नियंत्रण में बहुत ही सहायक होगा। गांव में गंदा पानी न फैले। गलियों मोहल्ले में कूड़ा-कचरा न हो। गांव की नालियों में एंट्री लार्वा व फागिंग कराए जाने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में बुधवार को सेमरियावां ब्लॉक के एडीओ पंचायत कार्यालय से एंटी लार्वा दवा इसके लिए बैक्सीटाइड सफाई कर्मियों को वितरित की गई। जिससे गांव में छिड़काव किया जा सके। लार्वा स्टेज पर मच्छरों को मारने के लिए बैक्टीसाइड का इस्तेमाल किया जाता है, नालियों और दूसरी पानी वाली जगह पर स्प्रे किया जाता है। इससे मच्छरों को पनपने से रोका जा सकता है। बैक्टीसाइड के पैकेट पर निर्माण तिथि 17 सितंबर 2021 है और एक्साइपरी तिथि 16 सितंबर 2023 अंकित है। ऐसे में यह मच्छरों को पनपने से रोकने में कारगर नहीं होगी।
एंटी लार्वा एक्सपायरी तिथि की वितरित होने की जानकारी नहीं है। ऐसा कैसे हो सकता है? हो सकता कि ऊपर का डिब्बा पुराना हो और उसमें पैकिंग दवा एक्सपायर्ड न हो। फिलहाल जांच की जाएगी। -मईनुद्दीन सिद्दीकी,एडीओ पंचायत सेमरियावां