संतकबीरनगर। हापुड़ की घटना को लेकर बुधवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। दिनभर अधिवक्ताओं ने कोई कार्य नहीं किया। इसके चलते वादकारियों को तारीख जानकर निराश लौटना पड़ा।
दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित अधिवक्ताओं के चैंबर में अधिवक्ता एकत्रित हुए और हापुड़ के वकीलों की मांग का समर्थन करते हुए न्यायिक कार्य से विरत है। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महीप बहादुर पाल, जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि हापुड़ के अधिवक्ताओं की मांगों के साथ है। महामंत्री सुनील कुमार पांडेय ने अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को जल्द लागू करने की सरकार से मांग की। इस बीच अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय से लगायत कलक्ट्रेट, तहसील न्यायालय में कोई काम नहीं किया। जेल में बंद कैदियों की रिहाई तथा अन्य मामले भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। इस दौरान विजय कुमार यादव, केसी पांडेय, अनिल कुमार गौतम, मोहम्मद असलम आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।