फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एक्सपायरी बिस्कुट और एक क्विंटल छेना नष्ट कराया

Sat, 08 Mar 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सेमरियावां में मिठाई की दुकान पर जांच के दौरान खराब मिला छेना।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को सेमरियावां क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान छेना से दुर्गंध और कीड़े मिलने पर एक क्विंटल छेने की मिठाई नष्ट कराया। इसके साथ ही एक्सपायरी डेट का बिस्कुट मिलने पर उसे भी नष्ट कराया। टीम ने कुल पांच सैंपल एकत्र किए और जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार ने बताया कि होली पर्व के दृष्टिगत शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खलीलाबाद तहसील के सेमरियावां में एक मिठाई की दुकान पर भगौने में छेना रखा था। उसमें से दुर्गंध आ रही थी और कीड़े पड़े थे। दुकानदार से पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया। उसके बाद एक क्विंटल छेना को नष्ट कराया गया। इसकी कीमत लगभग 25 हजार रुपये थी।
इसके बाद वहीं पर बस्ती रोड के एक गोदाम से एक नमूना सिंघाड़ा आटा व बेकरी से यीस्ट तथा कांटे चौराहा स्थित मिठाई प्रतिष्ठान से एक नमूना खोवा का संग्रहित किया गया। सेमरियावां में एक दुकान से एक्सपायर डेट का 20 पैकेट बिस्किट जो कानपुर की बनी थी, उसे नष्ट कराया गया। उन्होंने बताया कि कुल पांच सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार, मिश्रीलाल, सच्चिदानंद गुप्ता व पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें