सीमा बिस्तारित क्षेत्र में बने मकान।
संतकबीरनगर। वर्ष 2025 में जिले को केबीसाडा (कबीरा बखिरा विशेष क्षेत्र प्राधिकरण) व विनियमित क्षेत्र की मंजूरी मिल सकती है। उम्मीद जताई जा रही है मार्च में कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूर कर लिया जाएगा।
जिसके बाद जिले के विकास को गति मिलेगी। इसके साथ ही रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। व्यवस्थित तरीके से मकान और अन्य कामर्शियल भवन बनेंगी जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होगा।
सांस्कृतिक एवं एतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने और जिले के विकास के लिए कबीर-बखिरा विशेष क्षेत्र प्राधिकरण का गठन किया जाना है।
इसके लिए डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने दिसंबर 2023 में प्रस्ताव बनाकर अपर मुख्य सचिव आवास को भेजा है।
जिसकी संस्तुति मिल चुकी है। अब कैबिनेट में इसे पास होना है। इसको लेकर डीएम प्रयासरत है। जिले में कुल आठ थाने है, तीन तहसील और नौ ब्लॉक है।
साथ ही कबीर चौरा, स्टेडियम, नर्सिंग काॅलेज, कपड़ा मंडी, बेहतर रेल सड़क कनेक्टिविटी के साथ ही अन्य धार्मिक स्थल है। बखिरा झील भी लोगों के आकर्षण का केंद्र है। प्राधिकरण बनने से इसका समुचित विकास होगा और यहां पर्यटक आएंगे। इसके साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सकेेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।