विधियानी मोड़ के पास लटक रहे जर्जर बिजली के हाईटेशन तार।
संतकबीरनगर। जिले में जगह-जगह झूल रहे हाईटेंशन तार कभी जानलेवा हो सकते हैं। कहीं तार नीचे है तो कही घरों की छतों के पास से गुजर रहे हैं। हाईटेंशन की चपेट में आने से पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद विभाग नहीं चेत रहा है। गोरखपुर में रविवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई थी।
शहर से लगाय ग्रामीण क्षेत्रों में हाईटेंशन तार घरों से गुजर रहे हैं। यहीं नहीं 86 परिषदीय स्कूलों के परिसर में से भी तार गुजरे हुए हैं। शहर के बंजरिया, मेंहदावल बाईपास के पास लोगो की घरों के छतों से यह तार गुजरे हुए हैं। जनवरी माह में मेंहदावल बाईपास पर एक मकान की छत पर बोर्ड उतारने के लिए चढ़े राहुल मद्धेशिया की हाईटेंशन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। वहीं मेंहदावल के विसौवा टोला भटवा में सितंबर माह में मां के कर्म में टेंट की पाइप उतारते समय अजय (23) की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई थी।