फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरपुरवा में परीक्षा परिणाम वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। विकास खंड खलीलाबाद क्षेत्र के अंतर्गत स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरपुरवा में सोमवार को वार्षिकोत्सव व परीक्षा फल वितरण समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में हुआ।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अख्तर आलम ने की। उन्होंने कहा कि समारोह में विद्यालय के मेधावी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 छात्र-छात्राओं को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सभी विद्यार्थियों में पेन वितरित किए गए, जिससे उनमें शिक्षा के प्रति और अधिक उत्साह उत्पन्न हो सके।
उन्होंने कहा कि विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को विद्यालय नियमित भेजें, और उनकी शिक्षा में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सहायक अध्यापक शमशेर बहादुर, सहायक अध्यापक इजहार अहमद, शाहिद अली,अबरार खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें