संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री के 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम का स्कूलों में लाइव प्रसारण किया जाएगा। 10 फरवरी को छात्र-छात्राएं पीएम को सुनेंगे। जिसे लेकर स्कूलों ने तैयारी पूरी कर ली है। जिले में यूपी बोर्ड, आईसीएसई, सीबीएसई, मदरसा, बेसिक शिक्षा के विद्यालय हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के नौवें संस्करण का आयोजन नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 10 फरवरी को आयोजित है।
यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं वहीं सीबीएसई की 15 फरवरी से होगी। मदरसा एव संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं भी 15 फरवरी के बाद से ही शुरू होंगी। इसके पूर्व 10 फरवरी को ही प्रधानमंत्री परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में विद्यार्थियों से रूबरू होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक हरीशचंद नाथ ने बताया कि सभी स्कूल संचालको को एलईडी टीवी लगाने का निर्देश दिया गया है। प्रधानमंत्री के ''परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जिले के विद्यार्थी, शिक्षक व अभिभावक शामिल होंगे।