फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित अ​धिकारी व पूर्व सैनिक। स्रोत-सोशल मी​डिया
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को कारगिल विजय दिवस श्रद्धा, सम्मान और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में हुआ। इसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह एवं कर्नल आरपी मिश्रा ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत अमर शहीद सत्यवान सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण के साथ हुई। उपस्थित अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और नागरिकों ने शहीदों के अदम्य साहस एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़ी वीर नारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही कारगिल युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देने वाले हवलदार योगेंद्र सिंह का भी सम्मान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष यदुनंदन मिश्रा, उपाध्यक्ष चंद्रभान भारती, प्रमोद कुमार, हवलदार हरिराम सहित अनेक पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों का बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की भावना को आत्मसात करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीर नारियां, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें