फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खिचड़ी मेले में दो पक्षों के बीच मारपीट, युवक हुआ लहूलुहान

Tue, 14 Jan 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। कबीर चौरा परिसर मगहर में खिचड़ी के मेले में दो पक्षों में मारपीट के दौरान एक युवक लहूलुहान हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मचने से मारपीट करने वाले युवक भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित खिचड़ी के मेले में कबीर समाधि के सामने पार्क में दो सेल्फी प्वाइंट लगा हुआ है। जिस पर मेला देखने आए युवक सेल्फी ले रहे थे। उसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में वाद विवाद होने लगा। परिसर स्थित यात्री छाजन से आमी नदी के किनारे पहुंचकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान सिर में चोट लगने से एक युवक घायल हो गया। इस संबंध में मेला चौकी प्रभारी मनीष जायसवाल ने बताया कि मारपीट की जानकारी उनके संज्ञान में आई है। किसी पक्ष की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें