फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक की पुत्रवधू मृदुला का निर्विरोध प्रधान बनना तय

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक की पुत्रवधू मृदुला का निर्विरोध प्रधान बनना तय
विज्ञापन

पत्नी की जीत से पहले ही हो गई थी मौत, धमैचा ग्राम पंचायत के लिए तीन पर्चे भरे गए थे, दो हो गए हैं खारिज
भाटपार में छह प्रत्याशियों के बीच होगा कड़ा मुकाबला
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद ब्लॉक के धमैचा गांव के निवासी पूर्व विधायक स्व. द्वारिका प्रसाद बहू पुत्रवूध मृदुला वरमन प्रधान पद पर निर्विरोध चुना जाना तय है। यहां तीन लोगों के नामांकन किया था। इसमें से दो खारिज हो गए। इससे पूर्व हुए पंचायत चुनाव में पूर्व विधायक की पत्नी दुर्गावती की मतगणना से पूर्व कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। हालांकि परिणाम उनके पक्ष में था। वहीं भाटपार ग्राम पंचायत में रिक्त प्रधान पद के उप चुनाव में छह प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां उम्मीदवारों के बीच रोमांचक लड़ाई होने के आसार दिख रहे हैं।
विज्ञापन

आरओ डॉ. ओपी मिश्र ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत धमैचा में पूर्व विधायक स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद की पत्नी दुर्गावती प्रधान पद की प्रत्याशी थीं। परिणाम से पूर्व मौत के कारण यह सीट रिक्त हो गई थी। उप चुनाव में धमैचा ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए सरोज देवी, मेवाती देवी और मृदुला वरमन ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जांच में सरोज देवी पत्नी रामचंद्र के जाति प्रमाण पत्र में और निर्वाचक नामावली में पति के नाम में अंतर पाया गया। सरोज देवी के जाति प्रमाण पत्र में पति का नाम भोला अंकित है और निर्वाचक नामावली में रामचंद्र लिखा है। ऐेसे में इनका पर्चा निरस्त हो गया। दूसरी प्रत्याशी मेवाती देवी का जाति प्रमाण पत्र नहीं लगा है। जाति प्रमाण पत्र के लिए किए गए आवेदन की छायाप्रति लगाई गई है। जिसकी वजह से इनका भी पर्चा निरस्त हो गया। तीसरी प्रत्याशी मृदुला वरमन का पर्चा जांच में वैध पाया गया। ऐेसे में इनका निर्विरोध प्रधान चुना जाना तय हो गया। मृदुुला वरमन पूर्व विधायक स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद की पुत्रवधू है। रिटर्निग अफसर ने बताया कि भाटपार में भी निर्वाचित प्रधान की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। जिससे पद रिक्त हो गया था। प्रधान पद के लिए यहां आठ लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। जिसमें दो लोगों का पर्चा निरस्त हो गया। यहां प्रधान पद के प्रत्याशी यार मोहम्मद, दीपक, पंकज गुप्ता, जैनब खातून, मोहम्मद इस्माइल और तरन्नुम चुनाव मैैैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें