फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की योजनाओं का सबको मिला लाभ : नीतू सिंह

Thu, 02 Nov 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज को समाहित करने वाली पार्टी है। इसकी कथनी करनी में समानता है। केंद्र की मोदी तथा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मिलकर समाज के सभी वर्गों के उत्थान व विकास के लिए कार्य कर रही हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां विपक्षी दलों को हजम नहीं हो पा रही हैं। इसी कारण वे अनर्गल प्रलाप कर सरकार की छवि को धूमिल करने का षड्यंत्र रच रही हैं।
विज्ञापन


ये बातें मेंहदावल नगर पंचायत के सोनबरसा में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश मंत्री नीतू सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण का बिल लाकर विपक्षी दलों की मंसूबों पर पानी फेर दिया। महिला उत्थान व विकास के लिए केंद्र व उत्तर प्रदेश की सरकार लगातार कार्य कर रही है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए कई योजनाएं भी सरकार संचालित कर रही है जिसका लाभ सीधे महिलाओं को मिल रहा है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा का परचम पूरे देश में लहराएगा और तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी का चयन देश की जनता पूर्ण विश्वास के साथ करेगी। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर संजय सिंह, निवर्तमान भाजपा जिला मंत्री अरुण सिंह, सभासद शक्ति मणि त्रिपाठी, आशीष सिंह, पूर्व सभासद रवि सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष परमात्मा सिंह, गुड्डू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें