फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दलित समाज के लिए किए गए कार्यों को गिनाया

Thu, 02 Nov 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खलीलाबाद ब्लॉक के विश्वानाथपुर गांव में आयोजित कांग्रेस के दलित गौरव संवाद अ​​भियान के कार्यक्र
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार को दलित गौरव संवाद अभियान के तहत विश्वनाथपुर गांव की दलित बस्ती में कार्यक्रम हुआ। कांग्रेस के जरिए दलित समाज के लिए किए गए कार्यों को गिनाया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के जरिए बनाए गए संविधान के साथ खिलवाड़ करने वाली भाजपा को कांग्रेस पार्टी दलित समाज को साथ लेकर देश से उखाड़ फेंकने का काम करेगी। क्योंकि दलित समाज को अधिकार समाज में बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से दिलाया है। इसमें किसी पार्टी का योगदान नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी दलित उत्थान के लिए मनरेगा, खाद्य सुरक्षा बिल, पंचायती राज जैसे तमाम योजनाओं को दिया है। प्रदेश सचिव संतोष कटाई ने कहा कि दलितों का सम्मान केवल कांग्रेस पार्टी में है। अन्य पार्टियां दलित वोट के नाम सौदा करती हैं। जिला अध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि दलित समाज की लड़ाई कांग्रेस पार्टी शुरू से ही लड़ती आई है। राजनीति से लेकर ग्राम सभा चुनाव तक उनको आगे खड़ा करने का काम कांग्रेस ने किया है। इस समाज की लड़ाई के लिए हम सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़े रहेंगे। कार्यक्रम को रवि उदय पाल ने भी संबोधित किया। संचालन जिला प्रवक्ता सुनील कुमार पांडेय ने किया। इस अवसर पर अशोक आर्या, चंद्र प्रकाश पांडेय, सुग्रीव पासवान, अरुण पांडेय, बिट्टू सिंह, गुड्डू उपाध्याय, देवेंद्र कुमार, अमरदेव पांडेय, भजूराम, रामचंद्र, रमेश पांडेय, संतलाल, राम मिलन, प्रदीप पांडेय, घोलर प्रसाद, कोलाई प्रसाद, प्रदीप कुमार, ब्यास मुनि, जमुना प्रसाद, डिंपल, गिरजेश, साधु प्रसाद, धर्मराज समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें