फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सामान्य बुखार भी हो सकता है घातक, न करें नजरंदाज

Mon, 11 Aug 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों को परामर्श देते चिकित्सक।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अगर किसी तरह का सामान्य बुखार हो तो इसको नजरंदाज करने की आवश्यकता नहीं है। यह डेंगू भी हो सकता है। इसलिए इस पर जरूर ध्यान दें। बिना चिकित्सक को दिखाए कोई दवा भी न लें।
विज्ञापन

मौसम के उतार-चढ़ाव की वजह से बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। मच्छरों के बढ़ने से वायरल फीवर के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भीड़ रही। कुल 1400 लोगों ने पर्चा बनवाया और ओपीडी में चिकित्सकों को दिखाया। इसमे बुखार से करीब 100 पीड़ित मरीज पहुंचे। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि मच्छरों के बढ़ने से वायरल फीवर के साथ अब डेंगू व मलेरिया रोग के बढ़ने की भी आशंका हो जाती है।
हालांकि अभी मलेरिया के कोई मरीज नहीं है। ऐसे में फिर भी सतर्कता बरतनी हाेगी। इन दिनों लोग कोल्ड ड्रिंक व फ्रिज का पानी पी रहे हैं, जिससे गले में खरास बढ़ रही है। बुखार भी आ रहा है। अगर किसी को जाड़ा लगकर या बदन दर्द के साथ बुखार आ रहा है तो इसे सामान्य बुखार न समझे। इसके लिए चिकित्सक से सलाह लेकर ही दवा खाएं। जिला अस्पताल में मरीजों की सीवीसी व अन्य जांच की रिपोर्ट पर ही दवा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान
- ठंडा पानी या कोल्ड ड्रिंक का सेवन न करें।
- मौसमी व ताजी सब्जियों को खाने में शामिल करें।
- तेज धूप में ज्यादा देर तक न रहें।
- बच्चों-बुजुर्गो का अधिक ध्यान रखें।
- जाड़ा लगकर बुखार आने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें