फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वारंट निरस्त होने के बाद भी गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। न्यायालय से वारंट निरस्त होने के 24 दिन बाद भी धर्मसिंहवा पुलिस सोमवार को वारंटी को गिरफ्तार करने उसके घर जा धमकी। वारंटी ने जब वारंट निरस्तीकरण आदेश दिखाया तब जाकर पुलिस बैक फुट पर आकर वापस चली आई। वारंटी का कहना है कि 24 दिन पहले उसने वारंट निरस्त करवा दिया था। बावजूद इसके एक उप निरीक्षक और सिपाही उन्हें व उनकी पत्नी को गिरफ्तार करने पहुंच गए थे।
विज्ञापन

धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेंवहा बाबू गांव निवासी महेंद्र सिंह का संत कबीर नगर के न्यायालय अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन के यहां मुकदमा लंबित चल रहा है। जिस मामले में 6 अक्तूबर को गैर जमानती वारंट न्यायालय द्वारा जारी किया गया था। महेंद्र सिंह को जानकारी मिलने पर उन्होंने उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में वारंट को 30 अक्तूबर को निरस्त करा लिया था। वारंट निरस्तीकरण का एक आदेश भी प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा के नाम से जारी हुआ था। बावजूद इसके सोमवार को थाने के एक उपनिरीक्षक और सिपाही महेंद्र सिंह व उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने के लिए उनके घर जा पहुंचे। महेंद्र सिंह ने जब वारंट निरस्तीकरण का आदेश दिखाया तब पुलिसकर्मी वहां से वापस आए। महेंद्र सिंह का कहना था कि पुलिस कर्मी अभद्रता कर रहे थे। उन्होंने अपने व्यक्तिगत एक्स से उच्चाधिकारियों से इस विषय की शिकायत भी की है। एसओ हरिकेश भारती ने बताया कि थाने के उपनिरीक्षक के पास ईएनबी डब्ल्यू आया हुआ था। निरस्तीकरण का कोई आदेश न्यायालय से नहीं आया था। उप निरीक्षक व पुलिसकर्मी ने किसी प्रकार की अभद्रता नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें