फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छह वर्ष बीतने के बाद भी नहीं पहुंचा हर घर में स्वच्छ जल

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। छह वर्ष बीत जाने के बाद भी हर घर स्वच्छ जल योजना के तहत बनाए जा रहे ओवरहेड टैंक से धर्मसिंहवा में स्वच्छ जल की आपूर्ति नहीं हो सकी है। फरवरी 2020 के दौरान ग्राम पंचायत के समय में शुरू हुई यह परियोजना नगर पंचायत बनने के बाद भी धरातल पर नहीं उतर सकी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत धर्मसिंहवा में हर घर स्वच्छ जल योजना अधर में लटकी है। 10 फरवरी 2020 को ओवरहेड टैंक की आधारशिला रखी गई। ओवरहेड टैंक पूर्णत: बनकर तैयार है, लेकिन अब तक कस्बे में स्थित लोगों के घरों तक सुचारु रूप से सप्लाई पाइप न होने के कारण जलापूर्ति नहीं हो पा रही है।
बताते चलें कि जब इस कार्य का शुभारंभ हुआ था तब धर्मसिंहवा सांथा ब्लाॅक ग्राम पंचायत हुआ करता था। अभी तीन वर्ष से ज्यादा इसे नगर पंचायत बने हो गया है। स्थानीय नागरिक दीपक पांडे, गौरी शंकर, प्रमोद कुमार, सुरेश मोदनवाल, उमेश द्विवेदी सहित अन्य लोगों का कहना है कि विभागीय लापरवाही के चलते स्थानी लोगों को स्वच्छ जल मुहैया नहीं हो पा रहा है। प्रशासन को इस विषय पर गंभीर होना चाहिए।
विज्ञापन

-
कमेटी बनाकर जांच की गई थी। कुछ कमियां पाए गईं, जिसे सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। सुधार होने के बाद जल्द ही परियोजना नगर पंचायत धर्मसिंहवा को हैंडओवर की जाएगी और इसके बाद जल की निर्बाध रूप से सप्लाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

-प्रियांश द्विवेदी, अवर अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें