महुली। मैनसिर-मोलनापुर मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम को सुरस देवरिया गांव के पास कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए। उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
महुली थाना क्षेत्र के जिगना गांव में रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने रुक्मिणी देवी पत्नी गोपाल शर्मा निवासी भीटी रावत थाना सहजनवां, गोरखपुर अपनी चार वर्षीय पुत्री रिधि शर्मा के साथ आई थीं। शादी होने के बाद जिगना निवासी राम शब्द पुत्र नंदलाल शर्मा दोनों मां-बेटी को छोड़ने उनके गांव भीटी रावत जा रहे थे। मैनसिर- मोलनापूर मार्ग पर सुरस देवरिया गांव निकट कार और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए।