फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पांच वर्ष बाद भी आधे गांव को नहीं मिला टंकी का पानी, ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहरैया। क्षेत्र के तामा गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत बनी पानी की टंकी से पूरे गांव में नियमित जलापूर्ति नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि लगभग पांच वर्ष पूर्व टंकी का निर्माण कराया गया तथा पूरे गांव में पाइप लाइन भी बिछा दी गई, लेकिन टंकी से पानी की आपूर्ति केवल कुछ ही दूरी तक सीमित है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इसी टंकी से मचौली गांव तथा तामा चौराहे तक भी पानी की आपूर्ति होनी है, लेकिन वहां भी जलापूर्ति नहीं हो रही है। इससे बड़ी संख्या में ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में समस्या और गंभीर हो गई है।
गांव के हरी, कृष्ना राय, ओमप्रकाश, हरिकिशुन, सीताराम,राजेश राय तथा गंगा राय सहित कई ग्रामीणों ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ सभी लोगों तक पहुंचना चाहिए।पाइप लाइन बिछाने के बावजूद आधे गांव को पानी न मिलना अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता है। ग्रामीणों ने मांग की कि जल्द से जल्द पूरे गांव, मचौली गांव तथा तामा चौराहे तक नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें