सयाबाजार। पुलिस चौकी प्रभारी ने मंगलवार को क्षेत्र के दुल्हापार चौराहे पर यातायात नियमों का न पालन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई के उद्देश्य से चेकिंग अभियान चलाया। जिसके तहत ग्यारह वाहन के चालान शुक्ल के रूप में इग्यारह हजार वसूल किया गया।
चौकी प्रभारी नंदु गौतम ने अपने हमराही पुलिस कर्मियों के सहयोग से दुल्हापार बाजार में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस क्रम में सभी वाहन चालकों को जहां सड़क सुरक्षा के लिए नियमों को पालन करने की नसीहत दी गई। उन्होंने कहा कि पुलिस का किसी भी वाहन मालिक व चालक को परेशान करने की नियत नहीं बल्कि उनकी सड़क सुरक्षा व अपराध पर अंकुश लगाना ही उदेश्य है। इस मौके पर सोनू पटेल हरेंद्र यादव सहित तमाम हमराही सिपाही मौजूद रहे। संवाद