फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 18 दिन बाद भी दो शवों की नहीं हो सकी पहचान

Sun, 19 Oct 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। मेंहदावल के बढ़या ठाठर स्थित राप्ती नदी में 29 सितंबर को दो शव उतराने की सूचना पुलिस को ग्रामीणों द्वारा मिली थी। जिस पर पुलिस ने दोनों शव को नदी से बाहर ग्रामीणों के सहयोग से निकलवाया लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

दोनों शव की बरामदगी के 18 दिन बाद भी शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार पुरुष का शव जो बरामद हुआ था। उसकी उम्र करीब 35 वर्ष थी तथा लंबाई 5 फुट 7 इंच के करीब था। उक्त शव चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा था। जबकि महिला की लाश 25 से 30 दिन पुरानी बताई जा रही थी जो सड़ चुकी थी। बरामदगी के 18 दिन बाद भी शव की पहचान ना हो पाने से पुलिस भी परेशान हैं।
दोनों की पहचान करने के लिए मुकामी पुलिस हर तरह का प्रयास कर रही है लेकिन अभी तक उसे सफलता नहीं मिल पाया है। जिस दिन नदी से शव बरामद हुए सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना भी मौके पर पहुंचे थे और शव की पहचान कराने का निर्देश दिया था। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ सफलता नहीं लग पाई है। थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह का कहना है कि दोनों शव की पहचान के लिए पूरा प्रयास किया गया लेकिन शव सड़ जाने के कारण पहचान नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें